यात्रा के समय यात्री स्टेशनों के स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) गेट के क्यूआर कोड स्कैनर के सामने बस अपना स्मार्टफोन दिखाकर प्रवेश और निकास कर सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही उपलब्ध थी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक डॉ. विकास कुमार ने एक निजी कंपनी के चीफ बिजनेस ऑफिसर अभय शर्मा की उपस्थिति में प्रतिष्ठित मेट्रो भवन में इस नवीनतम सुविधा का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कुमार ने कहा कि इसके माध्यम से दिल्ली मेट्रो के सभी कॉरिडोर के लिए इस क्यूआर-आधारित टिकटिंग की शुरूआत से राष्ट्रीय राजधानी में लाखों मेट्रो यात्रियों को बेहतर और निर्बाध आवाजाही की सुविधा मिलेगी। हाल के दिनों में, डिजिटल इंडिया पहल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए डिजिटल टिकटिंग की सुविधा के लिए कई उपाय किए हैं, जिसका उद्देश्य सरकारी सेवाओं को बेहतर ऑनलाइन ढांचे और समावेश के साथ इलेक्ट्रॉनिक रूप से उपलब्ध कराना है।