नोएडा सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए कॉल गर्ल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। संचालक फरार चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि संदीप ने सेक्टर-48 स्थित बी ब्लॉक में एक फ्लैट गर्ल्स पीजी चलाने के लिए भुल्लन खान से किराये पर लिया था, मगर वहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था।
पुलिस ने सोमवार रात छापेमारी की और वहां से एक कॉल गर्ल के साथ सुरेश को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि संदीप फरार चल रहा है। इसके संबंध में कुछ नाम और पता चले हैं।