फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिया आश्वासन, बिजली के फिक्स चार्ज से कारोबारियों को मिल सकती है राहत

Sat, 05 Sep 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

कोरोना की मार झेल रहे व्यापारियों और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों को बिजली के फिक्स चार्ज में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राहत देने के लिए जल्द ही कदम उठाने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ दिनों में कई व्यापारी और औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। व्यापारी और औद्योगिक इकाइयों के मालिकों का कहना है कि कोरोना के कारण हुए आर्थिक नुकसान से वे बिजली के फिक्स चार्ज नहीं दे सकते हैं। 

ऐसे में उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से राहत देने की गुजारिश की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई एसोसिएशन से मुलाकात कर स्पष्ट किया है कि कोरोना की वजह से व्यवसाय और अर्थव्यवस्था के पूरी तरह बंद होने की वजह से दिल्ली सरकार के राजस्व संग्रह पर अधिक प्रभाव पड़ा है। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने व्यापारियों और औद्योगिक एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया है कि दिल्ली सरकार की ओर से वाणिज्यिक और उद्योग इकाइयों के मालिकों को बिजली के फिक्स चार्ज में राहत देने के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें