फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नशा दिया और फिर कार में ही मिटाई हवस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिनगर थाना इलाके में 27 वर्षीय महिला ने एक व्यवसायी पर नौकरी देने के बहाने दो बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के आरोप पर हरिनगर थाना पुलिस दुष्कर्म का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने पति के साथ हरिनगर इलाके में रहती है। उसका पति पेशे से ड्राइवर है। एक  सप्ताह पूर्व पीड़िता ने हरिनगर थाने जाकर एक व्यवसायी पर नौकरी देने का झांसा देकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत में उसने बताया कि कुछ माह पहले एक क्लब में उसकी मुलाकात व्यवसायी शैबी कोहली से हुई थी। उसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। पीड़िता ने व्यवसायी से नौकरी दिलाने को कहा था।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में दिया नशा तो बेहोश हो गई महिला

पीड़िता के आरोप है कि शैबी ने गत 7 मई को नौकरी देने के बहाने उसे अमृतसर, पंजाब बुलाया। जहां उसने अमृतसर पहुंचकर शैबी से संपर्क किया तो उसने महिला को अकेले एक होटल में बुलाया।

जहां से आरोपी उसे लेकर एक परिचित के घर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर दिल्ली में उसने 13 मई को फोन कर महिला को मिलने के लिए बुलाया।

हरिनगर की एक पार्किंग में आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया जिसके पीते ही वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

कार में मिटाई हवस

पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद आरोपी ने उसे पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी।

महिला ने घर में आकर अपने पति को घटना के बारे में बताया। पति उसे लेकर हरि नगर थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी व्यवसायी कई प्लेसमेंट एजेंसी चलाता है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी ने अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। हरिनगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें