इस तरह करना होगा आवेदन
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने के बाद पोर्टल पर सबसे बाएं ओर दिए गए विश्वविद्यालय के पीपीटी लिंक पर जाना होगा। लिंक पर पहुंचने पर छात्रों को विश्वविद्यालय की ओर से कराए जा रहे पाठ्यक्रमों के बारे में जानकारी मिलेगी। छात्रों को बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन-2022 पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नया अकाउंट बनाना होगा। स्क्रीन के दाहिने ओर टॉप पर न्यू एप पर जाना है। बिजनेस ब्लास्टर प्रोग्राम के लिए सेलेक्ट करना है व बाकी सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी। छात्र 22 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय ने छात्रों को लगातार विश्वविद्यालयों की वेबसाइट देखते रहने की सलाह दी है ताकि दाखिले से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलती रहे।