फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन दोपहर दो बजे से चलेंगी बसें

Thu, 26 Feb 2015 12:19 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम ने होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के संचालन की योजना तैयार कर ली है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का विशेष संचालन दो मार्च से शुरू हो जाएगा और दस मार्च तक चलेगा। रंगोत्सव के दिन बसों का संचालन दोपहर दो बजे तक बंद रहेगा। उसके बाद बसें चलने लगेंगी।

होली पर ज्यादातर लोगों को अपने घर जाना होता है। ऐसे में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। स्थिति यह है कि ट्रेनों में सीट उपलब्ध नहीं है। ऐसे में रोडवेज ने लोगों को बस सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


रोडवेज स्टाफ के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। परंपरागत के अलावा विशेष रूट पर बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए हाईवे पर अस्थायी बस डिपो भी बनाए जाएंगे। होली से पहले 40 अतिरिक्त बसों की मांग की गई है।

एआरएम अतुल श्रोत्रिय ने बताया कि बस संचालन के दौरान वर्कशाप भी खुला रहेगा। खराबी आने पर बसों को तत्काल ठीक कराया जाएगा। दो मार्च से होली के लिए बसों का विशेष संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


इस दौरान दिन रात बसें चलेंगी। रंगोत्सव के दिन बसों का संचालन दोपहर तक बंद रहेगा। दो बजे से बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। आठ मार्च तक बसों का संचालन जारी रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें