डीटीसी बसों की तरह यूपी रोडवेज की छोटे रूट की बसों में भी महिलाओं को आरक्षित सीटों पर बैठने की सुविधा मिल सकेगी। रोडवेज मुख्यालय की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
हालांकि इसके लिए उन रूटों की बसों को चुना जाएगा जिन पर महिला और पुरुष यात्रियों की संख्या लगभग बराबर रहती है। रोडवेज के आरएम पीके बोस ने बताया कि रोडवेज लोकल रूटों पर बसों में महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण का प्रावधान करेगा।
जिन रूटों पर यात्री अपडाउन करते हैं। इनमें बुलंदशहर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, अलीगढ़, हापुड़ और गाजियाबाद के अन्य आसपास के इलाके शामिल हैं।
बताया गया कि रोडवेज मुख्यालय की ओर से आदेश आने के बाद सभी डिपो को महिला यात्रियों की संख्या का अनुमान तय करने संबंधी निर्देश भी दिए जाएंगे। इसके आधार पर महिला सीटों का प्रतिशत निर्धारित किया जाएगा।