फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना परमिट चल रही निजी बस जब्त

Mon, 29 Dec 2014 05:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में बस डिपो से बिना परमिट अलीगढ़ रूट पर चल रही निजी बस को जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान विभाग कर्मचारियों और बस स्टाफ के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन


चेकिंग विंग ने सुबह डिपो के अंदर और बाहर खड़ी बसों की जांच कर रही थी। इसी दौरान अलीगढ़ रूट के लिए बस (एचआर 45ए 0129) सवारियां ले रही थी।

चेकिंग विंग के अधिकारी जवाहर सिंह ने बताया कि बस पर हरियाणा रोडवेज की ओर से कोई बोर्ड या साइन नहीं था। इस पर कर्मचारियों ने ड्राइवर और कंडक्टर से कागज दिखाने को कहा।

बस चालक और परिचालक के पास पर रूट परमिट नहीं था। इसके अलावा अन्य कागज भी नहीं थे। इसके बाद बस को जब्त कर डिपो पर खड़ा कर दिया गया। असिस्टेंट आरटीओ ऋषि देव ने बताया कि बस ऑपरेटर निजी है।
विज्ञापन


कागज देखने पर पता चला कि ऑपरेटर ने टैक्स भी नहीं भरा है। इस कारण बस को एक दिन के लिए जब्त किया गया है। ऑपरेटर को सभी कागजात दिखाने के लिए मंगलवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें