फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक-परिचालक को प्रोत्साहन राशि का ‘लॉलीपॉप’

Fri, 17 Mar 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएमआरसी की सिटी बसों को शुरू हुए तीन माह बीत चुके हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर बसें खाली दौड़ रही हैं। इसकी वजह जानने की कोशिश की गई तो बसों के प्रचार प्रसार की कमी सामने आई। इसके अलावा चालकों-परिचालकों का उत्साह भी कम पाया गया।
विज्ञापन


इसे देखते हुए अब सिटी बस की ओर से चालकों-परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। यह राशि बस में प्रति यात्री यात्रा करने पर आधारित होगी। सिटी बस के अधिकारियों के मुताबिक प्रोत्साहन राशि के तहत चालक को प्रति यात्री 50 पैसा और परिचालक को एक रुपया मिलेगा।

हालांकि, यह राशि एक निर्धारित यात्री संख्या को पूरा करने पर ही मिलेगी। लिहाजा, उक्त संख्या को पूरा करने के लिए चालकों व परिचालकों की ओर से मेहनत करने की संभावना है, ताकि बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ सके।
विज्ञापन


शर्तें करनी होंगी पूरी
सिटी बस सेवा की ओर से प्रोत्साहन राशि पाने के लिए कुछ मानक और शर्तें रखी गई हैं। शर्तों के मुताबिक एक दिन में निर्धारित यात्री संख्या को पूरा करना होगा। इसके अलावा मार्ग में किसी यात्री की ओर से उनको नहीं चढ़ाने जैसी शिकायत न मिली हो। यही नहीं चालक-परिचालक पर रूट पर भ्रष्टाचार, बिना टिकट यात्रा कराने और अमानत में खयानत जैसे मामले नहीं होने चाहिए। अगर ऐसा होता है तो संख्या पूरी होने के बावजूद भी प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाएगी।

शहर में चल रहीं 50 एसी बसें
शहर में सिटी बस सेवा की ओर से 50 एसी बसें चलाई जा रही हैं, जो सात रूट पर चल रहीं हैं। इसकी शुरुआत 20 बसों से की गई। इसके बाद मार्च में इसकी संख्या 50 हो पाई। अब बेड़े में 50 नॉन एसी बसें भी चलानी हैं। इसके लिए कवायद की जा रही है।

20 कंडक्टर हो चुके हैं बर्खास्त
14 दिसंबर 2016 से शुरू हुई सेवा के लिए जब कंडक्टरों को एक निजी कंपनी के माध्यम से सेवा के लिए बुलाया गया तो आशा की गई कि सब कुछ अच्छा होगा, लेकिन तीन माह में 20 कंडक्टरों को अलग-अलग मामलों में बर्खास्त किया जा चुका है।
विज्ञापन


इतने यात्री का होगा लक्ष्य
रूट    प्रति बस यात्री संख्या
एम1            192
103बी        250
104बी        225
310            225
303            240
313            240
105            120
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें