फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्त के चक्कर में पलटी बस, 1 मरा 40 बाराती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में रविवार रात आई एक बारात की बस बिजली के पोल से टकराकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि करीब 40 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन


घायल बारातियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। वहीं मृतक के परिजनों ने दनकौर कोतवाली में आरोपी बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दरअसल, बुलंदशहर के सनौटा गांव निवासी मनीष शर्मा की बारात रविवार शाम को दनकौर आई थी। लड़की पक्ष ने कार्यक्रम के बाद करीब आधी रात को बेटी और बारात को विदा किया था।

बस की छत पर सवार थे बाराती

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 20 से 25 लोग बस की छत पर सवार हो गए, जिनमें बैंड वाले और कुछ युवा बाराती थे। जब बस दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर बिलासपुर कस्बे के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में बस का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई।

वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसा देखकर बिलासपुर के लोगों और कस्बा पुलिस ने पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद पलटी हुई बस से लोगों बाहर निकाला।

इसके बाद ग्रेनो, बिलासपुर व सिकंद्राबाद समेत आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई और कुछ को बुलंदशहर और दिल्ली के अस्पतालों में रेफर किया गया है।
विज्ञापन

अभी गायब है एक बाराती

हादसे की सूचना पर लड़का और लड़की पक्ष के लोग भी पहुंच गए। साथ ही बताया जा रहा है कि एक बाराती अभी तक गायब है, जिसकी तलाश की जा रही है। उधर, ढोल बजाने वाले सिकंद्राबाद निवासी घायल राजीव (30) की यथार्थ अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों की ओर से दनकौर कोतवाली में फरार आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

बारातियों की मानें तो चालक और कुछ बारातियों ने शराब पी रखी थी। उनके बीच बस को दनकौर से सनौटा तक 20 मिनट में पहुंचाने की शर्त लगी थी। लिहाजा तेज रफ्तार बस बिजली के खंभे में जा टकराई और हादसा हो गया।

बिलासपुर कस्बे के लोगों ने जब बारातियों की चीख पुकार सुनी तो बस की ओर दौड़ पडे़ और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी एकत्र किया, जिससे जल्द से जल्द बस को सीधा करके उसमें फंसे लोगों को निकाला जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें