दिल्ली-एनसीआर के जल वायु विहार में चोरों ने शनिवार की रात को एक घर से 5 लाख रुपये की ज्वेलरी और 1 लाख रुपये नकद उड़ा ले गए। पुलिस ने कहा कि परिवार शाम 6.30 बजे के आसपास डिनर करने बाहर गया था। जब वे लगभग 10 बजे वापस आए तो उनके घर से कीमती सामान गायब थे। साथ ही चोरों ने तोड़फोड़ भी की थी।
सेक्टर-20 थाना के एसएचओ ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारी 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
इसी तरह सेक्टर 127 में एक दूसरे घर से बिजली तारों के बंडल और अन्य कीमती सामानों को चोरों ने साफ कर दिया। एक्सप्रेसवे पुलिस स्टेशन के एसएचओ योगेश मलिक ने कहा कि चोर छत के रास्ते से घर में घुसे थे। मकान मालिकों ने हाल ही में घर में कुछ फर्निशिंग का काम किया था।