फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: चेन झपटमारी के आरोप में ‘बंटी-बबली’ भाई-बहन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने दक्षिणी दिल्ली और आसपास के इलाकों में महिलाओं से चेन झपटने वाले ‘बंटी-बबली’ के नाम से मशहूर भाई-बहन को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में नीलम उर्फ रीता (24) और उसका 17 वर्षीय भाई शामिल हैं, दोनों आंबेडकर नगर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने बताया कि दोनों नशे के आदी हैं और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले परिवार से आते हैं। इनके पिता कभी ठक-ठक गिरोह का हिस्सा थे और 2018 में एक डकैती मामले में घायल होने के बाद अब व्हीलचेयर पर हैं।
हाल के हफ्तों में मालवीय नगर, कोटला मुबारकपुर और कर्तव्य पथ पर स्कूटर सवार इस जोड़ी द्वारा चेन झपटमारी की कई घटनाएं हुई थीं। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने दोनों को साकेत के पुष्प विहार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से सोने की चार चेन और एक स्कूटर बरामद किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें