फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहरः घर से बुलाकर पिता के सामने ही बेटे की गोली मारकर हत्या

Thu, 12 Nov 2020 12:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मुआयना करते पुलिस अधिकारी(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुलंदशहर के सिकंदराबाद के मोहल्ला खत्रीवाड़ा में गुरुवार की सुबह दो युवकों ने पड़ोसी रामवीर 32 वर्ष पुत्र सोहनलाल को दुकान से सामान देने के बहाने बाहर बुलाया। घर से बाहर निकलते ही दोनों युवकों ने उसके पिता के सामने ही उसके सर में तमंचा सटाकर गोली मार दी।

विज्ञापन


सीधे सिर में गोली लगने से रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव, कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें