फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए इस बार दिल्ली के घाटों पर नहीं होगी छठ पूजाः सत्येंद्र जैन

Thu, 12 Nov 2020 11:33 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया है कि दिल्ली मेें कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए इस साल राजधानी के घाटों पर छठ पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा। यह फैसला दिल्ली के उपराज्यपाल की अध्यक्षत में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(डीडीएमए) ने बुधवार को लिया था।

विज्ञापन


दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच इस साल दिल्ली में छठ पूजा सार्वजनिक स्थलों पर नहीं होगी। इसकी जगह लोग अपने-अपने घरों में पूजन कर सकते हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में इसका फैसला लिया गया।

कोरोना महामारी के मद्देनजर दिल्ली सरकार ने इस साल 18 नवंबर से शुरू होने वाले छठ पूजा को सार्वजनिक जगहों, नदी के किनारे घाटों, मंदिरों सरीखी जगहों पर नहीं मनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

 

डीडीएमए के आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में छठ पूजा सार्वजनिक जगहों पर मनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने घर पर ही सुरक्षित तरीके से छठ पूजा मनाएं।

उधर, मुख्य सचिव विजय देव का कहना है कि दिल्ली सरकार ने सभी जिलाधिकारियों, जिला पुलिस उपायुक्तों समेत सभी संबंधित एजेसियों को निर्देश दिया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों, नदी के किनारों, मंदिरों आदि में छठ पूजा न हो। जबकि राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने दिल्ली सरकार की तरफ से छठ पूजा के आयोजन को मना किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में हर वर्ष धूमधाम से छठ पूजा मनाई जाती है। छठ पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उतर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले लाखों लोग यमुना नदी के किनारों व कृत्रिम तालाबों पर एक साथ पूजा करते हैं। पिछले साल दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के लिए बड़ी तैयारियां की थी। पूरी दिल्ली में करीब 1,108 घाट बनवाए गए थे। लेकिन इस बार सार्वजनिक स्थल पर आयोजन नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें