ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 5 में से एक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बुलंदशहर के अहमदगढ़ में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक को पीछे से इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि इस पर सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार घायल हैं।
गौरतलब है कि शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर पति-पत्नि और उनके तीन बच्चे बदायूं की तरफ जा रहे थे। जब उनकी बाइक अहमदगढ़ में मस्जिद के पास पहुंची तो पीछे से एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी कि सभी सड़क पर गिर गए।
इस दुर्घटना में पति-पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए वहीं उनकी पांच वर्षीय बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी को पहासू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है।
मृत बच्ची का शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।