फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वारदात से बिखरीं तीन जिंदगियां, दूल्हे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती ने अस्पताल में तोड़ा दम

Wed, 09 Dec 2020 03:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

- दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत, परिजनों में कोहराम
- आरोपी युवक को पुलिस ने सोमवार शाम शादी से पूर्व ही कर लिया था गिरफ्तार
- आरोपी पर पीड़िता को गर्भपात की दवा खिलाने का लगा था आरोप
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर में शादी का झांसा देकर युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया फिर उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं। हालत बिगड़ने पर उसे सोमवार को ही हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन, देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने सोमवार शाम को ही आरोपी युवक को उसकी शादी से कुछ घंटे पहले ही गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने सोमवार दोपहर को तहरीर देकर बताया था कि गांव निवासी एक युवक ने उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर करीब छह माह पूर्व दुष्कर्म किया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी।

जिसकी जानकारी उनकी पुत्री ने आरोपी को दी और शादी का दबाव बनाया। जिस पर आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया था और करीब तीन दिन पूर्व उनकी पुत्री को गर्भपात के लिए गर्भनिरोधक गोलियां खिला दी थीं।
विज्ञापन


जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और सोमवार को स्याना के एक निजी अस्पताल से उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया था। वहीं, आरोपी युवक सोमवार को अपनी शादी की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और उसके घर दबिश दी। जहां आरोपी घुड़चढ़ी की तैयारी कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।  

विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजनों को मिली थी जानकारी

बीते दिनों आरोपी द्वारा पीड़िता को गर्भपात की गोलियां खिलाई गईं थीं। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान परिजनों को उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई थी। परिजनों ने इसके बाद ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए गुहार लगाई।

युवक की नहीं हुई शादी, चर्चा का बाजार गरम
आरोपी ने पीड़िता से शादी करने से इनकार कर दिया था। जबकि, आरोपी की शादी बुलंदशहर के एक गांव निवासी युवती से तय हो चुकी थी और सोमवार को उसकी बरात जानी थी। लेकिन, उससे पूर्व ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है और गांव में तनाव भी पसरा हुआ है।

युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई है। शादी करने जा रहे आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है। गहनता से जांच के बाद ही सभी तथ्य स्पष्ट रूप से सामने आ सकेंगे।-संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें