हाजी अलीम वर्ष-2007 से वर्ष-2012 और वर्ष-2012 से वर्ष -2017 तक सदर सीट पर बसपा के टिकट पर चुनाव जीते और विधायक बने। हालांकि वर्ष 2017 के चुनाव में वे अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए।
अंतिम चुनाव में भी हाजी अलीम को 90 हजार से अधिक मत मिले थे। बसपा में उनकी मजबूत पकड़ थी। वेस्ट यूपी में हाजी अलीम का नाम गरीबों के हमदर्द के रूप जाना जाता था। वे धार्मिक आयोजनों में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे।