फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के मंत्री कैलाश गहलोत के 16 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

Wed, 10 Oct 2018 10:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कैलाश गहलोत के ठिकानों पर छापेमारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

आयकर विभाग ने कथित कर चोरी से जुड़े एक मामले में बुधवार की सुबह दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े विभिन्न परिसरों पर छापे मारी कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के कम से कम 16 परिसरों पर करीब 30 अधिकारियों की टीम छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंत्री और अन्य लोगों से जुड़े दो विनिर्माण फर्मों के खिलाफ कर चोरी की जांच के सिलसिले में यह कारवाई की जा रही है। नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक गहलोत दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार में परिवहन, कानून और राजस्व मंत्री हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इस वक्त कैलाश गहलोत के वसंत कुंज स्थित आवास के साथ ही ब्रिस्क इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स लिमिटेड और कॉरपोरेट इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में छापेमारी जारी है।

विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

कौन हैं कैलाश गहलोत

kailash gahlot - फोटो : एएनआई
दिल्ली के नजफगढ़ विधानसभा इलाके से विधायक से आप विधायक कैलाश गहलोत ने चुनाव के दौरान अपनी संपत्ति का जो ब्योरा दिया था, उसके मुताबिक उनके पास करीब 37 करोड़ रुपया की चल-अचल संपत्ति है। कैलाश पेशे से वकील भी रह चुके हैं।

खबर है कि पिछले कुछ सालों में उनकी संपत्ति में काफी बढ़ोतरी हुई है। इनकम टैक्स के मुताबिक विभाग को दिए गए रिटर्न्स की जानकारी में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है। कहा जा रहा है कि कैलाश गहलोत पर काफी जानकारी छिपाने और गलत जानकारी देने का आरोप है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें