ग्रेनो वेस्ट में सुपरसिटी डेवलपर्स बिल्डर का मेफेयर रेजीडेंसी प्रोजेक्ट है। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बिल्डर ने 100 से अधिक खरीदारों को कब्जा दे दिया है। जबकि प्राधिकरण से आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है। इस कारण प्रोजेक्ट को पानी का कनेक्शन भी नहीं मिला है।
भूगर्भ जल विभाग ग्रेनो वेस्ट की मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगा। बार-बार नोटिस के बाद भी बिल्डर बोरवेल को बंद नहीं कर रहा है। जबकि बिल्डर पर जुर्माना लगाने के साथ-साथ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने की कार्रवाई हो चुकी है। वहीं सोसाइटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से पानी की आपूर्ति नहीं की जाती।
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट में सुपरसिटी डेवलपर्स बिल्डर का मेफेयर रेजीडेंसी प्रोजेक्ट है। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में बिल्डर ने 100 से अधिक खरीदारों को कब्जा दे दिया है। जबकि प्राधिकरण से आक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है। इस कारण प्रोजेक्ट को पानी का कनेक्शन भी नहीं मिला है। ऐसे में बिल्डर घरों में आपूर्ति करने के लिए बोरवेल से भूजल दोहन कर रहा है। कुछ निवासी इसकी लगातार शिकायत कर रहे हैं। 20 जून को विभाग ने बिल्डर पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर बोरवेल को बंद करने का नोटिस जारी किया था।
हालांकि बिल्डर ने न बोरवेल बंद किया न जुर्माना जमा किया। बिल्डर के रवैये को देखते हुए प्रशासन ने जुर्माना राशि दोगुना कर आरसी जारी कर दी। मामले में निवासियों ने बोरवेल चालू होने की फिर से शिकायत की है। जिस पर भूगर्भ जल विभाग ने बिल्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सील हुआ तो पानी की किल्लत
भूगर्भ जल विभाग की टीम सोसाइटी को बोरवेल को सील नहीं कर पा रही है। टीम ने एक बार प्रयास किया, लेकिन सोसाइटी के अन्य निवासियों ने उसका विरोध कर दिया। अगर बोरवेल सील होगा तो फिर सोसाइटी में पानी की किल्लत होगी। वहीं शिकायतकर्ता लगातार शिकायत कर रहे हैं। विभाग ने इस संबंध में प्राधिकरण को भी पत्र लिखा है।
-मेफेयर रेजीडेंसी सोसाइटी के बिल्डर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है। वहां पर पानी का कनेक्शन नहीं है। पानी की व्यवस्था कराने के लिए प्राधिकरण को भी पत्र लिखा जा चुका है। साथ ही अन्य सोसाइटियों की भी जांच की जा रही है। - अंकिता राय, हाइड्रोलॉजिस्ट भूगर्भ जल विभाग