फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर 1.08 करोड़ लूटे

Wed, 03 Jun 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर और कांट्रेक्टर अजय गर्ग के अकाउंटेंट और कर्मचारी से चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 1.08 करोड़ रुपये लूट लिए। वारदात शहर के सबसे पॉश इलाके राजनगर में एसएसपी आवास के पास ओबीसी के सामने मंगलवार दोपहर सवा एक बजे हुई।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने जैसे ही बैंक से पैसे निकालकर कार में रखे, बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। कई राउंड फायर किए और बिल्डर की कार लेकर भाग निकले। शोर सुनकर बैंक केगार्ड ने बंदूक से हवाई फायर किया।

बाद में लुटेरे कार को कुछ दूरी पर छोड़, अपनी कार में कैश लेकर भाग गए। गाजियाबाद में कैश लूट की यह सबसे बड़ी वारदात है।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि लुटेरों की तलाश में 10 टीमें लगाई गई हैं। बैंक और सड़कों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। उन्होंने बताया कि अजय गर्ग कविनगर सी-ब्लॉक में रहते हैं।
विज्ञापन


स्वर्णिम इंफ्रास्ट्रक्चर नाम से उनकी फर्म है। नोएडा में उनके कई बिल्डिंग प्रोजेक्ट चल रहे हैं। वे सरकारी और प्राइवेट कांट्रेक्टर भी हैं। उनके अकाउंटेंट महेंद्र और कर्मचारी पंकज कार से कैश लेने करीब साढ़े 12 बजे ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) आए।

सीसीटीवी में दिख रहा है कि 1:13 बजे वे दोनों पॉली बैग में कैश लेकर बैंक से निकले। उन्होंने कार में बैग रखे, तभी बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया और फायरिंग कर दहशत फैलाई।

डरकर दोनों कर्मचारी लूट का शोर मचाते हुए बैंक में वापस भागे। बैंक से गार्ड बलबीर बाहर आया और उसने फायर किया। लेकिन बदमाश बिल्डर की कार लेकर भाग गए।

एसएसपी, एसपी सिटी समेत कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। आधे घंटे बाद पुलिस को राजनगर सेक्टर-12 से बिल्डर की कार मिल गई। वहां प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि बदमाश पार्क के पास कार छोड़कर दूसरी कार में बैग रखकर भाग गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें