फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: नई शिक्षा नीति और गुणवत्ता में सुधार की योजना हो सकती है लागू

Fri, 05 Jul 2019 03:33 AM IST
देव कश्यप सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
union budget - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

स्कूली और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और शिक्षा को हर बच्चे तक पहुंचाने के मकसद से मोदी सरकार-2.0 अपने पहले आम बजट में नई शिक्षा नीति, शोध उच्च शिक्षा की गुणवत्ता कार्यक्रम को लागू करने की घोषणा कर सकती है। इसके अलावा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों की रेस में शुमार करने और विदेशी छात्रों को दोबारा भारत से जोड़ने की योजनाओं के लिए बजट में अलग से फंड मिलने की संभावना है। शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों का अनुमान है कि मोदी सरकार शिक्षा बजट में दस से पंद्रह फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। 

विज्ञापन


देश की स्कूली और उच्च शिक्षा में सुधार के मकसद से मोदी सरकार ने नई शिक्षा नीति लाने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब इसरो के पूर्व प्रमुख के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ड्राफ्ट पर 31 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं ताकि इसे लागू करने की तैयारी शुरू की जा सके। सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करने के लिए बजट का प्रावधान कर सकती है। 

इसके अलावा शोध कार्यों को बढ़ावा व गुणवत्ता के लिए नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एनआरएफ) की स्थापना के लिए बजट में प्रावधान हो सकता है। एनआरएफ का गठन प्रधानमंत्री की साइंटिफिक एडवाइजरी काउंसिल की सिफारिश पर सोसायटी एक्ट में हो रहा है। इसमें अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर वाइस होंगे। एनआरएफ इंप्रिंट, इंप्रेस व एसईआरबी के शोध कार्यों की निगरानी करेगा। केंद्र ने इसकी स्थापना का रोडमैप तैयार कर लिया है। 
विज्ञापन


ग्रास इंनरोलमेंट रेशो को बढ़ाना : 
उच्च शिक्षा में 18 से 23 आयु वर्ग के छात्रों की संख्या (ग्रास इंनरोलमेंट रेशो) 25.2 से बढ़ाकर 40 फीसदी पहुंचाना है। इसके लिए कामकाजी व पढ़ाई से दूर होने वाले युवाओं के लिए ऑनलाइन डिग्री या सर्टिफिकेट प्रोग्राम से जोड़ने को ऑनलाइन (स्वयं) कोर्स, विदेशी छात्रों को जोड़ने के लिए स्टडी इन इंडिया प्रोग्राम के लिए बजट में बढ़ोतरी संभव है। इसके अलावा देशभर में तीन लाख शिक्षकों के खाली पदों को भरने, मिड-डे मील, यूजीसी व एआईसीटीई के बजट में नई योजनाएं जुड़ सकती हैं। 

युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए स्किल इंडिया प्रोग्राम 
विशेषज्ञों का मानना है कि मोदी सरकार बजट में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए खास प्रावधान कर सकती है। इसके लिए आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में स्किल इंडिया प्रोग्राम शुरू करने की घोषणा हो सकती है। यह आउटरिच प्रोग्राम का हिस्सा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें