दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईआईटी) व नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) में बीटेक और बीआर्किटेक्चर प्रोग्राम में पढ़ाई महंगी हो गई है। इसमें शैक्षिक सत्र 2019-20 में 11 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक बढ़ोत्तरी की गई है। चारों विश्वविद्यालयों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन विंडो बुधवार से ओपन होगी। खास बात यह है कि पहली बार छात्रों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की विंडो बंद होने के बाद भी आवेदन का मौका मिलेगा। ज्वाइंट काउंसलिंग में कुल चार राउंड होंगे। प्रति राउंड सीट अलॉटमेंट के बाद नए छात्रों के लिए दोबारा रजिस्ट्रेशन की विंडो ओपन होगी।
| संस्थान का नाम | सीट | पहला | दूसरा | तीसरा | चौथा वर्ष |
| आईआईआईटी दिल्ली | 382 | 3.50 | 3.50 | 3.50 | 3.50 (लाख सालाना) |
| डीटीयू | 1925 | 1.66 | 1.90 | 2.06 | 2.19 (लाख सालाना) |
| एनएसयूटी | 1080 | 1.66 | 1.90 | 2.06 | 2.19 (लाख सालाना) |
| आईजीडीटीयूडब्ल्यू | 40 | 95 हजार | 96 हजार | 1.05 लाख | 1.15 (लाख सालाना) |