फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSP नेता मर्डर: बेटों की कब्र पर बैठकर उनकी तलाश की योजना बना रहा था मुनव्वर

Thu, 25 May 2017 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
बीएसपी नेता व प्रॉपटी डीलर मुनव्वर अनजाने में अपने बेटों की लाश पर बैठकर उनको तलाश करने की योजना बना रहा था। इस बात का खुलासा आरोपी बंटी ने पुलिस की पूछताछ में किया है।
विज्ञापन

हत्या के बाद आरोपी ने उतार लिए थे मां-बेटियों के गहने 

2 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
उसने बताया है कि 17 मई को जमानत मिलने के बाद मुनव्वर अपने घर पहुंचा। वहां से वह कमल विहार स्थित अपने ऑफिस आ गया। कुछ देर वहां रहने के बाद वह बंटी के साथ अपने उस पुराने वाले मकान में पहुंचा, जहां आरोपी ने उसके बेटों की हत्या कर उन्हें गाड़ दिया था।
विज्ञापन

मुनव्वर की 15 संपत्तियों का पुलिस को चला पता

3 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर उसी जगह पर बैठ गया जहां उसके दोनों बेटों को जमीन के भीतर गाड़ा गया था। बंटी के मुताबिक मुनव्वर काफी देर तक वहां बैठकर अपनी पत्नी और बेटों की गुमशुदगी की बात करता रहा। वह बंटी के साथ मिलकर उन्हें तलाश करने की योजना बनाता रहा।

4 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
बंटी ने बताया कि मुनव्वर उस पर पूरा यकीन करता था, इसलिए वह हर बात उसे बताता था। मुनव्वर ने उससे यह भी पूछा था कि इस मामले में किसका हाथ हो सकता है। लेकिन बंटी उसके सामने इस तरह से पेश आ रहा था कि उसे बंटी पर कभी शक नहीं हुआ।
विज्ञापन

5 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर हसन की पत्नी और बेटियों की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उनके गहने उतार लिए थे। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर गहने बरामद करने का प्रयास करेगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तीन दिन की रिमांड मिली थी, जिसकी अवधि बृहस्पतिवार को खत्म हो रही है। पुलिस अदालत से आरोपियों की रिमांड अवधि बढ़ाने की मांग करेगी।
विज्ञापन

6 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुनव्वर की पत्नी और बच्चों की डीएनए जांच दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक लैब में की जा सकती है। इस पर फैसला पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों की कमेटी करेगी। रोहिणी लैब में जांच नहीं होने की स्थिति में डीएनए सैंपल को हैदराबाद या फिर कोलकाता के लैब में भेजा जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम के दौरान मुनव्वर का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखवा लिया गया है, जिसका उनके बच्चों के सैंपल से मिलान करवाया जाएगा। वहीं सोनिया के सैंपल का उसके पिता और भाई से मिलान करवाया जाएगा। पुलिस अधिकारी के अनुसार मुनव्वर की पत्नी और बच्चों का अभी पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। इनका पोस्टमार्टम डॉक्टर के पैनल से करवाया जाएगा।

8 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
मुनव्वर बंटी पर काफी विश्वास करता था। यही वजह थी कि उसने अपनी ज्यादातर संपत्तियों की पावर ऑफ अटॉर्नी बंटी के नाम ही करवाई थी। बंटी से पूछताछ के बाद पुलिस को मुनव्वर की 15 संपत्तियों का पता चला है, ज्यादातर संपत्तियां उसी के नाम पर है।

9 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
हालांकि बंटी ने पुलिस को बताया है कि इसका कारण यह था कि मुनव्वर दोबारा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। चुनाव आयोग से बचने के लिए उसने अपनी प्रॉपर्टी बंटी के नाम की थी। इसी आधार पर बंटी ने सुपारी किलर्स को तीन लाख रुपये देने के अलावा प्रॉपर्टी में भी हिस्सा देने की बात कर पूरे परिवार के खात्मे के लिए राजी किया था।

10 of 12
munawwar hasan
पुलिस ने बुधवार को साइबर एक्सपर्ट की मदद से मुनव्वर की पत्नी सोनिया उर्फ इशरत का फेसबुक अकाउंट खंगाला। जांच के दौरान पुलिस ने सोनिया के फ्रेंड लिस्ट व चेटिंग हिस्ट्री की छानबीन की।

11 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड का खुलासा होने के बाद पुलिस हर दृष्टिकोण से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हत्याकांड के पीछे कहीं और कोई वजह तो नहीं है।
विज्ञापन

12 of 12
munawwar hasan - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें तो इशरत का फेसबुक अकाउंट की छानबीन के दौरान पता चला है कि वह दुबई में रहने वाले फुरकान नामक शख्स से कभी-कभार चेटिंग किया करती थी। लेकिन दोनों की कभी कोई मुलाकात नहीं हुई। चेटिंग पर भी बस हालचाल पूछने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस परिवार की मोबाइल कॉल डिटेल भी निकलवा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें