फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः सड़क हादसे में बसपा नेता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के साहिबाबाद विधानसभा प्रभारी ज्ञानेंद्र समी (42) की बृहस्पतिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। ज्ञानेंद्र बाइक से नंदग्राम मोड़ की ओर जा रहे थे तभी आटो से बचने के दौरान उनकी बाइक फिसल गई, और वह सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन


पीछे से आई बाइक की टक्कर लगने से उनका सिर सड़क में टकरा गया। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। ज्ञानेंद्र अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

एसएचओ अशोक सिसौदिया ने बताया कि वैम्बे कालोनी में ज्ञानेंद्र समी परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

‌स‌िर में लगी गंभीर चोट से हुई मौत

एसएचओ अशोक स‌िसोद‌िया ने बताया क‌ि, दोपहर एक बजे नंदग्राम मोड़ के पास वह आटो से बचने के दौरान अनियंत्रित होकर बाइक समेत सड़क पर फिसल गए।

सिर के बल गिरने से उन्हें गंभीर चोट आई। इसी बीच पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक का कोई नुकीला पार्ट उनके सिर में लग गया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

हादसे के बाद मौके पर हुजूम लग गया। तत्काल उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके परिवार में कोहराम मचा है।

हादसे की खबर पर साहिबाबाद विधायक अमर पाल शर्मा, बसपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र सिंह, जिला सचिव अमनदीप जाटव आदि अस्पताल पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें