खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले बीएसएफ जवान तेज बहादुर यादव की पत्नी शर्मिला ने दिल्ली हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि खाने का वीडियो वायरल होने के बाद से ही तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और वह वर्तमान में लापता है।
विज्ञापन
2 of 5
file photo
- फोटो : अमर उजाला
ऐसे में संबंधित अधिकारियों को उसे अदालत में पेश करने का निर्देश दिया जाए। गौरतलब है कि तेज बहादुर ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें जवानों को घटिया खाना दिए जाने का तर्क रखा था। इस वीडियो के सामने आने पर हंगामा मच गया था। याचिका में कहा गया है कि तेज बहादुर ने स्वैच्छिक रिटायरमेंट ले ली थी, लेकिन अंतिम समय में उसे खारिज कर दिया गया। इतना ही नहीं पहले प्रतिदिन वह परिवार से बात करता था, लेकिन अब उससे बात नहीं हो रही।
विज्ञापन
3 of 5
bsf jawan
अंतिम बार तेज बहादुर ने बातचीत में कहा था कि उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई संभव है। याची के अनुसार हमने तेज बहादुर से संपर्क करने के कई प्रयास किए, लेकिन उसका फोन बंद बता रहा है। बीएसएफ अधिकारियों को पत्र लिखकर भी उसका पता बताने का आग्रह किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।
4 of 5
तेजबहादुर के वायरल वीडियो पर बोली पत्नीं
याची के अनुसार पूरा मामला सामने न आए इसके लिए तेज बहादुर को वरिष्ठ अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं और उन्होंने उसे गायब कर दिया है। याची ने तेज बहादुर की जान को खतरा बताते हुए अदालत से आग्रह किया कि बीएसएफ के महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश दिया जाए कि वे तेज बहादुर को अदालत के समक्ष पेश करें।
याची ने कहा कि सोमवार को यादव की पत्नी शर्मिला और उसके भाई रणबीर सिंह ने सेना मुख्यालय में महानिदेशक से मुलाकात की और उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। मगर उनकी प्रतिक्रिया सकारात्मक नहीं थी।