फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ जवान ने एयरपोर्ट से चोरी किया महिला का हैंडबैग, गिरफ्तार

Thu, 11 Jul 2019 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

दिल्ली के इंदिरागांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक महिला का हैंडबैग चुराने के मामले में बीएसएफ के एएसआई को गिरफ्तार किया गया है। हैंडबैग में 15 लाख रुपये कीमत के आभूषण रखे गए थे। आरोपी की पहचान हरियाणा निवासी नरेश कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार को महिला अपने पति के साथ श्रीनगर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। विमान पर चढ़ने से पहले वह औपचारिकताएं पूरी कर, एक सीट पर बैठी और हैंडबैग लाइनर कुर्सी में रखा था। 

कुछ मिनट बाद उसे पता चला कि बैग वहां नहीं है। वह पुलिस के पास पहुंची। एअरपोर्ट के डीसीपी संजय भाटिया ने बताया कि आरोपी नरेश को सीसीटीवी फुटेज के जरिए पकड़ा गया, जिसमें वह हैंडबैग लेकर जाता नजर आया था। 
विज्ञापन


नरेश एयरपोर्ट पर बागडोगरा के लिए उड़ाने लेने आया था। उसके पास से बैग में रखे गए सोने व हीरे के 15 लाख मूल्य के जेवरात भी बरामद हुए हैं। मेडिकल जांच के अनुसार नरेश ने शराब के नरेश में यह वारदात की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें