फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

K Kavitha: बीआरएस नेता के. कविता की तिहाड़ में तबीयत बिगड़ी, DDU अस्पताल में की गईं भर्ती

Tue, 16 Jul 2024 09:53 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के. कविता को डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है। 
विज्ञापन
बीआरएस नेता के. कविता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हवाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता को मंगलवार को तेज बुखार के साथ दूसरी परेशानी के कारण दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में लाया गया। डॉक्टरों की माने तो उनके पेट में दर्द के अलावा दूसरी परेशानी थी। जांच के दौरान उन्हें बुखार सहित अन्य समस्याएं पाई गईं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग सहित दूसरे विभाग के डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। उन्हें शाम साढ़े चार बजे तेज बुखार सहित स्त्री रोग संबंधी शिकायत के बाद डीडीयू अस्पताल में लाया गया।

विज्ञापन

शराब घोटाले में के. कविता का नाम क्यों आया?
दरअसल, ईडी ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में शराब लाइसेंस के एक बड़े हिस्से के बदले में  'साऊथ ग्रुप' ने राष्ट्रीय राजधानी में AAP को 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी। एजेंसी ने बीआरएस नेता के. कविता को इसी 'साउथ ग्रुप' का एक प्रमुख सदस्य बताया है। इसके अलावा समूह में मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, उनके बेटे मगुंटा राघव रेड्डी, अरुण रामचंद्र पिल्लई बुचीबाबू गोरांटला, अभिषेक बोइनपल्ली और पी सरथ चंद्र रेड्डी शामिल बताए गए हैं। 
विज्ञापन

ईडी ने दावा किया है कि कविता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर दिल्ली शराब घोटाला में लाभ पाने के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर साजिश रची। इन अहसानों के बदले के कविता ने आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये भी दिए। ईडी ने कहा कि के कविता और उनके सहयोगियों ने आप को पहले ही भुगतान कर दिया। ईडी ने पिछले दिनों पीएमएलए अदालत को बताया था कि के. कविता दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले की मुख्य साजिशकर्ता और लाभार्थी में से एक थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें