फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई पर ताना तमंचा, स्टूडेंट समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपति के बीच चल रहे विवाद में शनिवार रात ब्याहता दिव्या का भाई जतिन दोस्तों संग आया और बहनोई रमन पर तमंचा तान दिया। जतिन बीबीए फाइनल ईयर का छात्र है।
विज्ञापन


पुलिस ने जतिन, उसके दोस्त संजीत और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से देसी पिस्टल, तमंचा और 10 कारतूस मिले हैं।

रमन को मोबाइल रिकॉर्डिंग से उस पर हमले किए जाने की प्लानिंग का पता चला था इसलिए उसने साले के घर आते ही पुलिस को सूचना दे दी। घटना से लाल कुआं के पास महागुनपुरम सोसायटी में हड़कंप मचा रहा।

कविनगर एसएचओ अवनीश गौतम ने बताया कि रमन की शादी तीन साल पहले दिव्या से हुई थी। उनके एक साल का बेटा है। रमन महेंद्रगढ़, हरियाणा और दिव्या रेवाड़ी, हरियाणा की रहने वाली है। रमन नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में जॉब करता है।
विज्ञापन


वह लालकुआं के पास महागुनपुरम में रहता है। वह पत्नी पर शक करता है इसलिए उनमें कलह चल रही है। रमन का आरोप है कि पत्नी मायके वालों से शिकायत करती है कि वह उसके साथ मारपीट करता है। इससे नाराज दिव्या के परिवारवाले उसकी हत्या की प्लानिंग कर रहे थे।

पिछली बार मायके गई दिव्या जतिन का मोबाइल ले गई थी। उसकी रिकार्डिंग सुनने पर पता चला कि उसे तीन माह के भीतर मारने की योजना बनाई जा रही है। रमन ने सोसायटी के गार्ड को पहले ही बता दिया था कि उसकी पत्नी के परिवारवाले उस पर हमला करने आ सकते हैं।

उसने कहा था कि उनके आने पर पुलिस को सूचना दी जाए। शनिवार रात ऐसा ही हुआ। जतिन दोस्तों संग आया और उस पर हमला कर दिया। गार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को रंगे हाथ दबोच लिया।

दूसरी तरफ, जतिन आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है। उसका कहना है कि वह तमंचा और पिस्टल लेकर नहीं आया था। वह अपनी बहन को ले जाने आया था।

16वीं मंजिल से फेंका तमंचा
पुलिस ने बताया कि रमन और जतिन में झगड़ा सोसायटी की 16वीं मंजिल पर हो रहा था। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने तमंचा वहां से फेंक दिया, जो बाद में पुलिस को मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें