फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी: मसाज तो बस दिखावा है... लड़की बोली- रुपये लेकर ये काम भी होता; फिर हुआ बड़ा खुलासा

Tue, 16 Apr 2024 08:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम

सार

Gurugram Crime News: पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और एक स्पा के मैनेजर के अलावा 17 युवतियों को पकड़ा। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gurugram Crime News Today: हरियाणा के गुरुग्राम की मानेसर थाना पुलिस ने सूचना के बाद पांच स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। सूचना के बाद पुलिस ने स्पेशल ऑफिसर एसीपी मुख्यालय सुशीला के नेतृत्व में पांच टीमों के साथ मानेसर के सेक्टर-दो में स्थित आम्रपाली मॉल और सेक्टर-एक में स्थित मार्केट में स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापेमारी की और एक स्पा के मैनेजर के अलावा 17 युवतियों को पकड़ा। वहीं आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, स्पा सेंटरों पर पांच पुलिस कर्मियों को सिविल ड्रेस में दो–दो हजार रुपये देकर नकली ग्राहक के रूप में भेजा। पहले टीम आम्रपाली बिल्डिंग में चल रहे न्यू अरोमा स्पा सेंटर में पहुंची और वहां पर एक युवती मिली।

युवती ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक शैलेंद्र कुमार है। रुपये लेकर देह व्यापार का काम कराया जाता है। स्पा सेंटर से छह युवतियां और मिलीं और चार ग्राहक भी मिले। सिल्की स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान सामने आया कि स्पा का मालिक पवन है। 

टीम को सेंटर से तीन युवतियां और दो ग्राहक भी मिले। न्यू पैलेस स्पा सेंटर में छापेमारी के दौरान पता चला कि मालिक प्रियांशु चौधरी है, जिसके यहां से तीन युवतियां और एक ग्राहक मिला। चौथी टीम ने जेड-ब्लैक स्पा सेंटर में छापेमारी की। जिसका मालिक पंकज पाल है।

छापेमारी के दौरान टीम को सेंटर से सिर्फ एक युवती मिली। पांचवीं टीम ने सेक्टर-एक मार्केट में स्थित मैजिक टच नामक सपा सेंटर में छापेमारी की। टीम को स्पा सेंटर में मैनेजर ललित कुमार मिला और पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि सेंटर का मालिक कमल उर्फ राजू है। सेंटर से पुलिस को एक ग्राहक भी मिला।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि छह महीने से स्पा सेंटर चल रहे थे। यहां पर स्पा के नाम पर देहव्यापार किया जा रहा था। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पांच स्पा सेंटर से 17 युवतियों को पकड़ा, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया, इसके साथ ही एक मैनेजर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पा मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें