फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में देह व्यापार: दो लोग घुसे...पर्ची काटने की कही बात फिर दिखाई गईं लड़कियां, 45 सेकेंड का वीडियो वायरल

Tue, 12 Sep 2023 11:00 PM IST
आकाश दुबे मुनीश शर्मा, अमर उजाला, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 45 सेकेंड के पहले वीडियो में दो लोग होटल के कमरे में प्रवेश कर रहे हैं। देह व्यापार की डील कराने वाले के रोकने पर दोनों में से एक व्यक्ति पर्ची काटने की बात कहता है। फिर भी रोकने पर गलत काम करने और रोने की बात कहते हुए अंदर जाने को लेकर तंज कसता है।
विज्ञापन
स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा देह व्यापार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के अभयखंड चौकी क्षेत्र के एक ओयो होटल के नाम पर स्पा सेंटर चलने और होटल की आड़ में देह व्यापार होने का मामला सामने आया है। होटल के अंदर देह व्यापार की डील होने के मंगलवार देर शाम को दो वीडियो वायरल हुए। सात दिन में दूसरी बार वीडियो वायरल होने पर टीएचए पुलिस सवालों के घेरे में है। लोगों ने अभयखंड चौकी पुलिस की साठगांठ से देह व्यापार होने का आरोप लगाया। वहीं डीसीपी ने एसीपी इंदिरापुरम को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 45 सेकेंड के पहले वीडियो में दो लोग होटल के कमरे में प्रवेश कर रहे हैं। देह व्यापार की डील कराने वाले के रोकने पर दोनों में से एक व्यक्ति पर्ची काटने की बात कहता है। फिर भी रोकने पर गलत काम करने और रोने की बात कहते हुए अंदर जाने को लेकर तंज कसता है। उसके बाद देह व्यापार कराने वाला लड़कियों को दिखाते हुए कहता है कि दो तो सामने बैठी हैं और एक अंदर है। 

इसी बीच दोनों में से एक व्यक्ति लड़कियों को देखने के बाद कहता है कि सभी के फोटो भेजो। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि अभयखंड चौकी क्षेत्र के ओयो होटल में देह व्यापार होने का मामला संज्ञान में आया है। इस मामले की एसीपी इंदिरापुरम स्तर से जांच होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

सात दिन पहले वायरल हुई वीडियो, दावे थे सही
सात दिन पहले खोड़ा थाना क्षेत्र के वीरबल चौकी में मसाज पार्लर खुलवाने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। डीसीपी ट्रांस हिंडन ने मामले में वीरबल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देशराज को निलंबित कर दिया था। वीडियो में पार्लर खुलवाने वाला इंदिरापुरम के मॉल में दस हजार रुपये मासिक पैसे देकर पार्लर चलने का हवाला दे रहा था। 

साथ ही खोड़ा थाना क्षेत्र की एक दुकान में मसाज पार्लर खुलवाने और उसमें चुपचाप देह व्यापार करने के एवज में 20 हजार रुपये में डील करने को तैयार था। इससे साफ है कि वीडियो में डील करने वाले व्यक्ति के दावे सही थे। इस तरह से इंदिरापुरम पुलिस के कागजी दावों की पोल भी परत दर परत खुलकर सामने आ रह है।
विज्ञापन

फोटो भेजकर होती डील
वीडियो के आधार पर अंदाजा लगाया जा सकता है कि लड़कियों को ऑन डिमांड भी भेजा जाता है। जो लोग होटल व स्पा नहीं आ पाते हैं। उनको फोटो भेजकर डील कराई जाती है। पूर्व में भी हुए देह व्यापार के भंडाफोड़ में फोटो भेजकर ऑनडिमांड डील होने की बात उजागर हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें