फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृंदा ने मोदी और पासवान को बताया बेशर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले हजारों की भीड़ के सामने  किसान के जान गंवाने के बाद जंतर-मंतर में बृहस्पतिवार को माहौल कुछ गमगीन दिखा। लेकिन, किसान संग आम आदमी के हक की आवाज में नेताओं की तल्खी देखने को मिली।
विज्ञापन


‘घर वापसी नहीं-हक वापसी’ के ऐलान के साथ कई संगठनों ने भूमि अधिग्रहण का विरोध किया। वहीं कृषि बीमा व फसल खराब पर मुआवजा की मांग की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रामविलास पासवान के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। करीब साढ़े 12 बजे धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ।  इसमें देशभर से  महिला समेत किसान शामिल हुए।
Trending Videos
विज्ञापन

मोदी और पासवान को कहा बेशर्म

बृंदा करात ने मंच से मोदी समेत पासवान को घेरते हुए उन्हें बेशर्म तक कह दिया। उनका कहना था कि मोदी ने बजट में महिला और शिक्षा के क्षेत्र में बीस हजार करोड़ रुपये की कटौती कर दी।

कॉरपोरेट घरानों के टैक्स में छूट दी। ताकि, आम आदमी परेशान रहे और अमीर आराम से जिंदगी गुजार सके। मंच पर डी राजा समेत जयराम रमेश और ऑस्कर फर्नांडीज ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला।

किसानों और महिला के मुद्दे पर जमकर भड़ास निकाली। कार्यक्रम में मेघा पाटकर नहीं पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें