आपने बड़ी-बड़ी वजहों से घर के आंगन से बारात को लौटते देखा या सुना होगा मगर एक बारात मंडप से सीधे थाने पहुंचे और फिर लौट जाए वापस ऐसा आपने बहुत कम सुना होगा।
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाद में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। साहिबाद में एक शादी के दौरान एक छोटी सी बात पर दुल्हन को गुस्सा आ गया।
दुल्हन के गुस्से के बाद मामला इतना गंभीर हो गया कि बरातियों और घरातियों को थाने जाना पड़ा। जिसके बाद मामला सुलझा तो नहीं पर बारात जरूर बैरंग लौट गई।