फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के हिल्टन होटल को उड़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में आए एक फोन ने पश्चिम जिला पुलिस के होश उड़ा दिए। फोन करने वाले ने जनकपुरी स्थित हिल्टन होटल को उड़ाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने इस फोन को गंभीरता से लिया और काफी संख्या में पुलिस बल को हिल्टन होटल के आस पास के इलाके में तैनात कर दिया। साथ ही जनकपुरी थाना पुलिस उस मोबाइल नंबर के जरिए आरोपी की पहचान कर उसको दबोचने में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम छह बजे किसी ने मोबाइल फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया। फोन करने वाले ने बताया कि रात नौ बजे तक जनकपुरी स्थित हिल्टन होटल को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस धमाके से दिल्ली दहल जाएगी। पुलिस कंट्रोल ने इस सूचना को तुरंत पश्चिम जिला पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमकी देने के बाद ऑफ हुआ फोन

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी हरकत में आए और काफी संख्या में पुलिस बल को होटल के आस पास निगरानी में तैनात करने के निर्देश दिए। कुछ देर में ही भारी संख्या में पुलिस बल असलाह के साथ होटल को घेर लिया।

साथ ही यहां आने जाने पर विशेष निगरानी रखी जाने लगी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पुलिस की टीम ने होटल के चप्पे-चप्पे की तलाशी ली। लेकिन पुलिस को वहां से न तो कोई भी संदिग्ध व्यक्ति और न ही विस्फोटक मिला।

जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम में फोन किए जाने के बाद से आरोपी का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। पुलिस टेक्नीकल सर्विलांस व नंबर के जरिए आरोपी की पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें