फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: प्रधानमंत्री के आवास की सुरक्षा में सेंध, आवास के गेट पर पेड़ से लटका मिला हॉट बैलून

Sun, 23 Oct 2022 08:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली जिले में हॉट बैलून व ड्रोन आदि उड़ाने पर प्रतिबंध है। इनके उड़ाने पर धारा 144 लगी हुई है। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। तीन मूर्ति व अकबर रोड गोलचक्कर के साथ स्थित प्रधानमंत्री आवास के गेट पर स्थित पीपल के पेड़ पर हॉट बैलून लटका मिला। प्रधानमंत्री आवास में इसी गेट से आते-जाते हैं। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों के अफसर व फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंच गईं। काफी मशक्कत के बाद हॉट बैलून को नीचे उतारा। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली। दिल्ली पुलिस जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी ने बताया कि बैलून साधारण था। नई दिल्ली जिले की चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चाणक्यपुरी थाना पुलिस को रविवार सुबह 8.30 बजे सूचना मिली थी कि अकबर रोड-तीन मूर्ति मार्ग गोलचक्कर के पास स्थित पीएम आवास के गेट पर पीपल के पेड़ पर बैलून लटका हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नई दिल्ली जिले में हॉट बैलून व ड्रोन आदि उड़ाने पर प्रतिबंध है। इनके उड़ाने पर धारा 144 लगी हुई है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने डीडी एंट्री जांच कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, रविवार देर शाम तक मामला दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें