रोहिणी नार्थ इलाके में एक महिला की बहादुरी के आगे बदमाश ने घुटने टेक दिए। महिला ने चेन छीन कर भाग रहे बदमाश का पीछा किया और अन्य लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।
लोगों ने पकड़े गए बदमाश की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बदमाश के पास से छीनी गई चेन बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार, उमा गुप्ता (30) पति सोनू राज के साथ सेक्टर सात रोहिणी में रहती है। उमा इवेंट का काम करती है। शनिवार रात उमा सेक्टर सात स्थित बाजार में सब्जी खरीदने गई थी।