फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बदमाशों से अकेली लड़ी ये बिटिया

Mon, 20 Jan 2014 11:46 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली नई सड़क के मालीबाड़ा निवासी भागवत स्वरूप भारद्वाज की बेटी विधि की हिम्मत देख उसे अगवा करने आए बदमाशों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


विधि ने बदमाशों का सामना किया तो उन्हें भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। लेकिन उसने एक बदमाश को धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। विधि भारद्वाज आईपी यूर्निवसिटी से बीएड की पढ़ाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: हुस्न के जाल में फंसा लेती हैं ये महिलाएं
भागवत स्वरूप का परिवार शादी में शामिल होने के लिए रोहिणी गया था। रविवार सुबह पूरा परिवार वहां से घर आ रहा था। घर के बाहर विधि ऑटो चालक को रुपये देकर सीढ़ियों पर चढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से चार बदमाश वहां पहुंचे। एक ने विधि का मुंह दबाकर उसे उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन विधि ने उस बदमाश का हाथ जोर से पकड़ लिया। बदमाश ने हाथ छुड़ाकर वहां से भागने की कोशिश की, तभी विधि ने उसे जोर का धक्का मारा। बदमाश नीचे गिर पड़ा। वह उठकर भागने का प्रयास करता, लेकिन अन्य लोगों की मदद से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में हिंदू बच्ची की रेप के बाद हत्या

विधि के हिम्मत को देख बाकी बदमाश वहां से भाग खड़े हुए। लोगों ने पकड़े हुए बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया। उसकी पहचान संदीप उर्फ काका के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस उससे पूछताछ कर अन्य बदमाशों की पहचान करने में लगी है। परिवार वालों का कहना है कि उन लोगों का एक दुकानदार से विवाद चल रहा है। आशंका है कि उसने ही बदमाशों के जरिए विधि का अपहरण करवाने की कोशिश की है। पुलिस ने फिलहाल लूटपाट का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें