नार्थ इंडिया में पहली बार गाजियाबाद स्थित हर्ष पाली क्लिनिक में चिकित्सकों की टीम ने नाक के रास्ते से दूरबीन विधि द्वारा ब्रेन ट्यूमर निकाला।
तमिलनाडु के डाक्टर नारायण जानकी राम के नेतृत्व में यह ऑपरेशन किया गया। इस ऑपरेशन में डा. बीपी त्यागी भी डा. जानकीराम्र के साथ रहे।
सफल ऑपरेशन के बाद पत्रकार वार्ता में डा. नारायण जानकीराम ने बताया कि यह आधुनिक व्यवस्था है। इससे पूर्व ब्रेन ट्यूमर निकालने के लिए पूरे चेहरे का ऑपरेशन किया जाता था।
इससे व्यक्ति के चेहरे पर आपरेशन का निशान रह जाता था। अब दूरबीन के जरिए चेहरे पर खरोच भी नहीं आती और ट्यूमर भी निकल जाता है।
डा. बीपी त्यागी ने बताया कि डा. जानकी राम को नाक,कान व गला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी सम्मानित कर चुके हैं।
अब तक वह 200 से अधिक ऑपरेशन कर चुके हैं। पहली बार उनके सहयोग से गाजियाबाद में यह ऑपरेशन संभव हो सका है। डा. त्यागी ने बताया कि इस ऑपरेशन में करीब चार लाख रुपये का खर्च आता है।