फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: ग्याराह साल के मासूम के सामने पिता की चाकू गोदकर लड़कों ने कर दी हत्या, लड़की को लेकर हुआ था विवाद

Sun, 21 Apr 2024 10:03 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में बेटे के सामने कुछ लड़कों ने उसके पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने देर शाम को मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के सब्जी इलाके में 11 साल के मासूम के सामने कुछ लड़कों ने उसके पिता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्ज विजय (40) के रूप में हुई है। वारदात के समय विजय अपने बेटे के साथ घर के सामने ही मौजूद दुकान पर बैठा हुआ था। इस दौरान कार सवार लड़कों ने उस पर हमला कर दिया। हत्या की सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को पता चला है कि पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए आरोपियों ने विजय को मौत के घाट उतारा। पुलिस ने देर शाम को मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन


दरअसल, एक आरोपी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विजय के घर के आसपास घूमता था। विरोध करने पर मार्च 2024 में आरोपियों का विजय से झगड़ा हो गया। दोनों ओर से हुई मारपीट में विजय के हाथ और पैर में फ्रेक्चर हुआ था। पुलिस ने दोनों ओर से शिकायत लेकर क्रॉस केस दर्ज किया था। उस समय मामले में दुष्कर्म, पॉक्सो और हत्या के प्रयास जैसी धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। वारदात के बाद से विजय लगातार जख्मी था। तीन दिन पहले ही उसने दुकान पर आना शुरू किया था। हत्या की असली वजह क्या है, पुलिस इसका पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से भी पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, विजय परिवार के साथ पंजाबी बस्ती, रोशनआरा रोड में किराए के मकान में रहते थे। इनके परिवार में पत्नी मधु के अलावा पांच बेटियां और एक 11 साल का बेटा है। घर के सामने ही विजय की स्क्रेप की दुकान है। रविवार को वह दुकान पर मौजूद थे। इस बीच अचानक कार सवार लड़कों ने उन पर हमला कर दिया। जख्मी हालत में उनको नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। विजय के परिजनों का आरोप है कि आरोपी लगातार उनको मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। मौका मिलते ही आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें