फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने प्रेमिका का दुष्कर्म कर बनाया वीडियो फिर सोशल मीडिया पर किया वायरल, गिरफ्तार

Wed, 27 Mar 2019 04:30 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
marital rape - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को प्रेमजाल में फंसा कर अपने दोस्त के सामने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और उसने पूरे प्रकरण की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। मामले में पीड़िता ने दो आरोपियों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और पीड़िता को मेडिकल के लिये जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


15 वर्षीय किशोरी का कस्बे के ही एक मोहल्ला निवासी युवक से पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोप है कि प्रेमी ने अपने एक मित्र के सामने प्रेमिका के साथ बीते दिनों दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें प्रेमी ने अपने मित्र द्वारा पूरे प्रकरण की वीडियो बनवाई थी। बताया गया कि प्रेमी का प्रेमिका के घर भी बहुत दिनों से आना जाना था।

सूत्रों की मानें तो प्रेमी अपनी प्रेमिका को बाइक पर बैठाकर उसके गांव तक छोड़ने के लिए भी जाता था। बाद में प्रेमी ने दुष्कर्म की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की जानकारी होने पर पीड़ित प्रेमिका के परिजनों ने थाने पहुंच कर मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन


पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की पुलिस को विस्तृत जानकारी दी। बाद में पीड़िता ने अपने प्रेमी सहित दो आरोपियों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोच लिया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार है उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
 
पीड़ित किशोरी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी फुरकान व कलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपी कलीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। - अरविंद कुमार सिंह, इंस्पेक्टर औरंगाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें