फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति छोड़ सहकर्मी पर फिदा थी महिला: प्रेमी करता था टाइमपास, शादी की जिद्द पर हत्या की, फिर रेलवे ट्रैक पर फेंका

Wed, 01 May 2024 06:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)

सार

युवक महिला के साथ सिर्फ टाइम पास के लिए प्रेम करने का नाटक कर रहा था। वह उससे कभी शादी करना ही नहीं चाहता था। साथ ही युवक ने पूछताछ में शादी न करने की एक और वजह भी बताई है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सप्ताह पहले महिला की चाकू से हत्या करके शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। उस मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी ने प्रेमी रोहित को गिरफ्तार कर बुधवार को वीरेंद्र सिंह की कोर्ट में पेश किया। जहां से रोहित को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से चाकू बरामद किया जाएगा। आरोपी ने बताया कि वह महिला के साथ प्यार का नाटक कर रहा था। महिला शादी का दबाव बना रही थी इसलिए हत्या कर दी।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला मथुरा के जटवारी शेरगढ़ निवासी राजबीर सिंह ने बताया कि वह करीब 14 साल से सुभाष कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहे हैं। वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी काजल व 20 साल की छोटी बेटी चंचल की शादी पलवल के कलवाका गांव में तीन मई 2022 को एक ही घर में की थी। शादी के दो-तीन महीने बाद चंचल की उसके पति से अनबन शुरू हो गई, जिसके बाद से वह मायके रह रही थी। कुछ समय के बाद दूसरी बेटी काजल की भी पति से अनबन होने के चलते वह भी मायके आ गई। दोनों बेटियां काजल व चंचल एक कंपनी में हेल्पर की नौकरी कर रही थीं।

24 अप्रैल की सुबह दोनों घर से कंपनी के लिए गई थीं। 25 अप्रैल की सुबह रेलवे फ्लाईओवर के निकट रेलवे लाइन के ऊपर चंचल का शव मिला। जीआरपी प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी रोहित सुभाष कॉलोनी की गली नंबर चार में रहता है। दोनों एक कंपनी में नौकरी करते हैं। दोनों एक दूसरे को करीब छह महीने से जानते थे। इस बीच दोनों में प्रेम हो गया। पिछले कुछ दिनों से महिला युवक पर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। उस दौरान युवक को पता चला कि महिला अनुसूचित जाति से है। इसलिए वह उससे शादी नहीं कर सकता था। युवक महिला के साथ सिर्फ टाइम पास के लिए प्रेम करने का नाटक कर रहा था। वह उससे कभी शादी करना ही नहीं चाहता था।

साजिश के तहत की हत्या
आरोपी रोहित ने बताया कि उसने पहले से ही हत्या करने की साजिश बना रखी थी। वह हत्या करने के लिए बाजार से नया चाकू खरीदकर लाया था। साजिश के तहत वह चंचल की कहीं और हत्या करता और उसके बाद शव को रेलवे लाइन पर फेंकता। 24 अप्रैल की शाम को कंपनी की छुट्टी होने के बाद चंचल और रोहित के बीच दोबारा से शादी को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रोहित ने चंचल पर 14 बार चाकुओं से हमला किया और फरार हो गया। जीआरपी पुलिस ने आरोपी को 30 अप्रैल को बल्लभगढ़ के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जाति की वजह से नहीं की शादी
प्रभारी राजपाल ने बताया कि आरोपी रोहित सैनी समाज से है। वहीं, चंचल अनुसूचित जाति से थी। इसलिए वह महिला से शादी नहीं करना चाहता था। वह तो सिर्फ उसके साथ छह महीने से प्रेम करने का नाटक कर रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें