फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी ने पहले खुद का गला काटा और फिर प्रेमिका पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
सलारपुर में मंगलवार को एक सिरफिरा युवक शादीशुदा प्रेमिका के घर में घुस गया। वहां उसने चाकू से अपना गला काट लिया और फिर महिला पर वार कर दिया।
विज्ञापन


गले और हाथ में चाकू लगने से लगने से महिला घायल हो गई जबकि युवक शिव प्रकाश (22) की मौत हो गई। शोर सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने युवक से कोई संबंध होने से इंकार किया है। हालांकि, आस-पड़ोस में रहने वालों ने दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की बात कही है।

उसने महिला पर भी चाकू से वार किए

सलारपुर निवासी शिव प्रकाश मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे वहीं पर रहने वाली महिला के कमरे में पहुंचा। वहां उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई।

इसके बाद शिव प्रकाश ने चाकू से अपना गला काट लिया। फिर उसने महिला पर भी चाकू से वार किए, जिससे वह घायल हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

वहां डॉक्टरों ने शिव प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। सेक्टर-39 थाना प्रभारी जहीर खान का कहना है कि मूल रूप से आजमगढ़ का रहने वाला शिव प्रकाश फिलहाल एसएससी की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच नजदीकी थी

वहीं, बिहार की रहने वाली पीडिता अपने पति के साथ रहती है। उसका पति एक बिल्डर के यहां सुरक्षागार्ड है और महिला फेस-2 स्थित एक कंपनी में काम करती है।

तीन साल से शिव प्रकाश यहां रह रहा था। जबकि महिला करीब पांच माह पहले आई थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि दोनों के बीच नजदीकी थी।

शिव प्रकाश उसको कंपनी तक छोड़ने जाता था। जहीर खान का कहना है कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर मिली है। महिला के खिलाफ सुइसाइड के लिए प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, युवक के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें