फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से गायब मासूम छह साल बाद बांग्लादेश में मिला, सुषमा ने ट्वीट कर दी जानकारी

Wed, 29 Jun 2016 01:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सोनू और फोटो दिखाते उसके पिता
विज्ञापन
दिल्ली के सीमापुरी में रहने वाले महबूब पिछले छह साल से अपने खोए हुए बेटे को तलाश रहे हैं। लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस खोए हुए बेटे को वो दिल्ली में तलाश रहे हैं वो देश की सीमा पार कर बांग्लादेश पहुंच गया है।
विज्ञापन


असल में महबूब का बेटा सोनू 23 मई 2010 की एक रात घर के बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गया था। बहुत खोजने के बाद भी जब बेटा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बच्चे के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोज शुरु कर दी। तीन साल तक खोज के बाद भी जब बच्चा नहीं मिला तो पुलिस ने सोनू के गुमशुदगी की फाइल बंद करने का फैसला किया।
विज्ञापन


छह साल बाद बांग्लादेश के एक शरणार्थी शिविर में एक बच्चा पाया गया। प्रशासन ने जब उसकी डीएनए जांच की तो पता चला कि ये वही सोनू है ‌जो छह साल पहले दिल्ली से गायब हुआ था।
  Sonu - who was kidnapped from Delhi was found in a shelter home in Bangladesh. We matched the DNA with his mother. The test is positive./1 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 28, 2016
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने लिया व्यक्तिगत इंट्रेस्ट

इस खबर ने सोनू के घर वालों में नई उम्मीद पैदा कर दी है लेकिन, जब तक सोनू घर वापस नहीं आ जाता तब तक इस बारे में कुछ शंकाएं बनी रहेंगी।

असल में पुलिस अभी तक इस सवाल का जवाब नहीं पा सकी है कि आखिर सोनू बांग्लादेश के शरणार्थी शिविर में कैसे पहुंचा और इस बात का पता चलने में छह साल का समय क्यों लग गया।

हालांकि इस बारे में विदेश मंत्रालय और खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी स्वयं रुचि ली जिसके कारण सोनू की वतन वापसी इतनी जल्दी संभव हो सकी।
  Indian High Commission in Dhaka has obtained Sonu's custody. He will reach Delhi on 30th June. /2 — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) June 28, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें