लोकसभा चुनाव प्रचार जैसे-जैसे जोर पकड़ रहा है, बाउंसरों की मांग भी बढ़ने लगी है।
चुनाव में शराब व पैसों का खेल बाउंसर ही करते हैं। फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में दिल्ली बॉर्डर से लेकर यूपी बॉर्डर तक दो दर्जन से अधिक अखाडे़ हैं। अखाडे़ यूं तो पहलवान पैदा करते हैं, लेकिन बदलते परिवेश में ये बाउंसरों तक सिमट गए हैं।
उम्मीदवारों ने बाउंसरों के लिए अलग से रहने-खाने और प्रचार के साधन जुटा रखे हैं। बाउंसर के मार्फत शराब शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंचाई जा रही है। नोट के दम पर वोट खरीदने का जिम्मा भी इन्हीं बाउंसरों पर होता है।
यह भी पढ़ें: चुनाव आयोग ने कर दी इस विभाग की छुट्टी
एसपी राकेश कुमार आर्य का कहना है कि इस बार चुनावों में पुलिस की बाउंसरों पर खास नजर रहेगी। चुनाव के दौरान यदि कोई वाहन अवैध तौर पर शराब लाता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पुलिस विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है।
जिला निर्वाचन अधिकारी केएम पांडुरंग कहते हैं कि वाहन में शराब, 50 हजार से अधिक की राशि व अवैध असलाहा पाया जाता है तो उसका मेमो भरकर जब्त कर लिया जाएगा।