घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में हुई। बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान छात्रों और बाउंसरों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बाउंसरों ने एकजुट होकर छात्रों पर हमला बोल दिया। इस हमले में एक छात्र को गंभीर चोटें आई हैं। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद छात्रों में आक्रोश है और वे कॉलेज प्रशासन व बाउंसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
नॉलेज पार्क पुलिस का कहना है संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा पीड़ितों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से कॉलेजों में सुरक्षा व्यवस्था और बाउंसरों की भूमिका पर सवाल खड़े करती है। छात्रों के अलावा उनके अभिभावकों ने सोशल मीडिया पर इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।