फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Greater Noida: फ्लैट की छत का हिस्सा टूट कर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार, NBCC पर घटिया निर्माण करने का आरोप

Sun, 15 Dec 2024 08:39 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, ग्रेटर नोएडा

सार

लोगों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सुविधाएं और चीजें सोसाइटी में दिए जाने के निर्देश दिए हैं, वह अभी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। साथ ही, एनबीसीसी ने कई फ्लैट्स से गीजर, वॉल आरओ, ट्यूबलाइट, पंखे जैसी आवश्यक चीजें हटा दी हैं।
विज्ञापन
फर्श पड़ा मलबा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली गोल्फ होम्स किंग्सवुड सोसाइटी में फ्लैट की छत का हिस्सा गिरने से निवासियों में डर का माहौल व्याप्त हो गया है। हालंकि छत का हिस्सा टूट कर गिरने से कोई जनहानि नहीं हुई है। परिवार के किसी सदस्य कमरे में नहीं होने से सभी लोग बच गए हैं। सोसाइटी वासियों का आरोप है कि एनबीसीसी ने लगभग एक वर्ष पहले ही सोसाइटी को बनाया है। अभी तक यहां लोगों ने रहना भी शुरू नहीं किया है। इससे पहले ही छत के हिस्से टूट कर गिरने शुरू हो गए हैं।

विज्ञापन

सोसाइटी निवासी उत्कर्ष शर्मा के फ्लैट की छत का हिस्सा अचानक रविवार को टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि जिस दौरान यह हादसा हुआ कमरे में परिवार का कोई सदस्य नहीं था। जिसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि एनबीसीसी ने बेहद घटिया क्वालिटी का निर्माण किया है, जिसकी वजह से निर्माण केवल एक साल के भीतर ही खराब हो रहा है। इसके अलावा, अब तक सीआर (कोर्ट रिसीवर) की ओर से पोजेशन लेटर और चाबियों की प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है। घर खरीदारों ने आरोप लगाए कि एनबीसीसी सोसाइटी को पूरा नही कर पाई है और वो काम अधूरे छोड़कर नया प्रोजेक्ट शुरु करने जा रही है।
विज्ञापन

लोगों ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट ने जो सुविधाएं और चीजें सोसाइटी में दिए जाने के निर्देश दिए हैं, वह अभी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। साथ ही, एनबीसीसी ने कई फ्लैट्स से गीजर, वॉल आरओ, ट्यूबलाइट, पंखे जैसी आवश्यक चीजें हटा दी हैं, जो पहले दिए जाने का वादा किया गया था। यह स्थिति देखकर होम बायर्स परेशान हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही। जब वे सीआर ऑफिस जाते हैं, तो वहां घंटों इंतजार करने के बाद उन्हें जवाब मिलता है कि एनबीसीसी से बात करें। वहीं, एनबीसीसी कहता है कि उनकी रिपोर्टिंग केवल सीआर को है और वे सीधे होम बायर्स से बात नहीं करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें