फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों घर से लड़की का मुंह बंद कर पास के खेत में ले गए और...

Sat, 20 Jun 2015 07:18 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग लड़की से दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की के पिता की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका थाने के एक गांव की निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया है कि 19 जून को आधी रात के समय वह अपने घर पर परिवार के साथ सो रहे थे।

इसी दौरान मौका पाकर गांव का ही रहने वाला हारिश व एक अन्य युवक उनके घर में घुस गए। किसी को भी उनकी आहट सुनाई नहीं दी।
विज्ञापन

रेप के बाद लड़की के भाई की भी की पिटाई

दोनों आरोपियों ने उसकी 14 साल की नाबालिग लड़की का मुंह बंद कर पास के ही खेत में ले जाकर उसे हवस का शिकार बनाया। जब लड़की ने शोर मचाया, तो परिवार के लोग जाग गए।

जिसके बाद मौके पर पहुंचे लड़की के भाई ने अपनी बहन को युवकों से बचाया। हालांकि दोनों युवकों ने लड़की के भाई की भी पिटाई की।

घटना के बाद दोनों युवक मौका पाकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है और दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें