ये सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं, यानी खरीदारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं, जिससे खरीदारों को मालिकाना हक पूरी तरह मिलेगा। योजना के तहत बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का भी दावा किया गया है।
राजधानी में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने ‘कर्मयोगी आवास योजना 2025’ के तहत नरेला क्षेत्र में 936 नए फ्लैट्स की पेशकश की है। इन फ्लैट्स की बुकिंग शुरू हो चुकी है और इच्छुक खरीदार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
डीडीए के अनुसार, ये सभी फ्लैट्स रेडी-टू-मूव हैं, यानी खरीदारों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। साथ ही, ये फ्रीहोल्ड प्रॉपर्टी हैं, जिससे खरीदारों को मालिकाना हक पूरी तरह मिलेगा। योजना के तहत बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का भी दावा किया गया है। यह आवास परियोजना नरेला के पॉकेट-6, ए1-ए4 सेक्टर में विकसित की गई है।
तेजी से विकसित हो रहे इस इलाके को भविष्य के प्रमुख रिहायशी हब के रूप में देखा जा रहा है। यहां सड़क, परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। योजना की खास बात यह है कि डीडीए इन फ्लैट्स पर 25 प्रतिशत तक का विशेष डिस्काउंट भी दे रहा है। यह छूट सीमित समय के लिए है। बुकिंग प्रक्रिया ऑनलाइन है ताकि पारदर्शिता बनी रहे और आवेदकों को असुविधा न हो। इच्छुक लोग डीडीए की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं और योजना से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।