फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीएनसीए में ‘समय की कोख में महिलाएं’ पुस्तक का लोकार्पण, नारी विमर्श पर गहन चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समवेत सभागार में लेखक मुकुल कुमार की पुस्तक ‘समय की कोख में महिलाएं: प्राचीन नारीवाद का अनावरण’ का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पुस्तक के विषय पर एक विशेष विमर्श कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें कई प्रख्यात विद्वानों और विचारकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम बहादुर राय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्म विभूषण से सम्मानित सोनल मानसिंह उपस्थित रहीं। इस दौरान मालाश्री लाल, सविता राय और रमेश चंद्र गौड़ सहित कई विद्वानों ने पुस्तक के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

राम बहादुर राय ने कहा कि भारतीय नारीवाद की गहराई को समझने के लिए प्राचीन ग्रंथों का अध्ययन आवश्यक है। वहीं सोनल मानसिंह ने भारतीय परंपरा में स्त्री को सृजन और संतुलन की मूल शक्ति बताया। प्रो. मालाश्री लाल ने इस धारणा को खारिज किया कि नारीवाद पर केवल महिलाएं ही लिख सकती हैं और पुस्तक को संतुलित व शोधपरक बताया। लेखक मुकुल कुमार ने बताया कि यह पुस्तक भारतीय इतिहास में नारी की भूमिका और नारीवाद की जड़ों को समझने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें