हॉट सिटी के लोगों को ट्रेन टिकट आरक्षण के लिए अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। अब लोग रात आठ बजे तक आरक्षण करा सकेंगे।
अभी तक साहिबाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर दो बजे तक ही आरक्षण किए जाते थे। रेलवे की ओर से दोपहर दो से रात आठ बजे तक की दूसरी शिफ्ट भी शुरू कर दी गई है।
सुबह आठ से रात आठ बजे तक आरक्षण केंद्र पर दो टिकट काउंटर खुलेंगे। लंबे समय से स्टाफ की कमी की वजह से सिर्फ एक ही शिफ्ट में आरक्षण केंद्र को खोला जाता था।
अब आरक्षण केंद्र में अतिरिक्त कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक वीके गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की गई है।