फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में फिर बम की धमकी: एंबिएंस, चाणक्य समेत कई शॉपिंग मॉल में आया मेल, लिखा- कुछ घंटों में विस्फोटक फटेगा

Tue, 20 Aug 2024 03:49 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

Delhi Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेल के संज्ञान में आते ही मॉल अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
bomb threat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न शॉपिंग मॉल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस, पैसिफिक मॉल, प्राइमस हॉस्पिटल और यूनिटी ग्रुप को धमकी भरा मेल मिला। जिसमें कहा गया, 'कुछ घंटों में विस्फोटक फट जाएगा। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेल के संज्ञान में आते ही मॉल अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी तक कोई बम नहीं मिला है।

गत 12 मई को इसी तरह कोर्ट ग्रुप नामक आरोपियों ने दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों को इसी तरह ईमेल कर धमकी दी थी। इससे पहले दिल्ली एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। मामले की जांच अभी भी जारी थी। अब मंगलवार को इसी तरह दोबारा धमकी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें